Laptop और Computer मे क्या अंतर है | Difference Between Laptop and Computer – Dushyant Prasad

अगर आप कंप्यूटर खरीदने वाले है लेकिन इस बात से परेशान है की मुझे लैपटॉप लेना चाहिए या फिर कंप्यूटर, आखिर कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है और दोनों में कौन ज्यादा अच्छा है? तो आज की हमारी पोस्ट में आप जानेंगे की लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है और दोनो में से कौन ज्यादा बेहतर है।

 

ये तो आप जानते है की आज टेक्नोलॉजी किस स्पीड से आगे बढ़ रही है ऐसे में मोबाइल फोन्स और कंप्यूटर कितनी ज्यादा भूमिका निभाते है आज हमें कुछ भी काम करना होता है तो उसके लिए हमें मोबाइल की जरूरत तो होती ही है।

 

लेकिन कुछ काम ऐसे भी होते है जो सिर्फ और सिर्फ कंप्यूटर से ही होते है इसके अलावा कंप्यूटर चलाना सभी को आना चाहिए। क्योंकि आजकल ज्यातर काम कंप्यूटर से ही होते है जिससे कंप्यूटर से रिलेटेड नौकरियां भी बहुत ज्यादा निकलती है। 

Difference Between Laptop and Computer - Dushyant Prasad
Difference Between Laptop and Computer – Dushyant Prasad

 

अगर आप भी एक कंप्यूटर लेने की सोच रहे है लेकिन आप ये तय नही कर पा रहे है की कंप्यूटर लेना अच्छा है या फिर लैपटॉप। तो आज की हमारी ये पोस्ट आपको आखिरी तक जरूर पढ़नी चाहिए। 

 

इस आर्टिकल में आप जानेंगे की कंप्यूटर क्या है, लैपटॉप क्या है, कंप्यूटर क्या है, Laptop और Computer मे क्या अंतर है और कंप्यूटर और लैपटॉप मे से कौन बेहतर कौन है।

 

कंप्यूटर क्या है? (What Is Computer In Hindi)

लैपटॉप और कंप्यूटर में अंतर जानने से पहले हमें पता होना चाहिए की कंप्यूटर होता क्या है। तो इसीलिए सबसे पहले हम शॉर्ट में ही जान लेते है की कंप्यूटर क्या है? 

 

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक Device है जिसमें हमें Input देने पर सही Output मिलता है, कंप्यूटर के अंदर Data को Store, Processing और Recover करने की क्षमता होती है।

 

कंप्यूटर Desktop के नाम से भी जाना जाता है। इसका आकार थोड़ा सा बड़ा होता है क्योंकि इसमें सभी Components जैसे CPU, Monitor, Keyboard और Mouse सभी अलग-अलग होते हैं।

 

इसलिए इसे Desk मतलब टेबल पर रखकर चलाते है इसी कारण से इसे Desktop भी कहते है इसका साइज थोड़ा ज्यादा होने की वजह से आप इसे एक जगह से दूसरे जगह तक नही ले जा सकते है। 

लैपटॉप क्या है? | What is Laptop in Hindi 

 

लैपटॉप भी कंप्यूटर के जैसे एक Electronic Device है जिसे आप कंप्यूटर का Advance Version भी कह सकते है हां ये बात है की कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों एक ही काम करते है। 

 

बस ये है की लैपटॉप का आकार कंप्यूटर की तुलना में थोड़ा सा ज्यादा छोटा होता है इसमें कंप्यूटर की तरह अलग अलग कंपोनेंट्स जैसे Mouse, CPU, Keyboard और Monitor नही होते हैं और यह देखने में भी एक नोटबुक के जैसे लगता है जिसे आप ट्रैवल करते समय आसानी से अपने बैग में ले जा सकते है। 

 

Laptop और Computer मे क्या अंतर है| Difference Between Laptop and Computer in Hindi 

 

वैसे तो कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो एक ही काम करते है इसीलिए इनमें इतना ज्यादा कुछ अंतर नही है की ये एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग हो। लेकिन कुछ Points भी है जिनसे आप कंप्यूटर और Laptop में अंतर पता कर सकते है और ये पता कर सकते है की कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन ज्यादा अच्छा है। तो अब आप जानने वाले हैं की लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है और इनमें से कौन बेहतर है। →→→→→→→→→→→

 

1) इनकी कीमत(Price)

Computer Price → अगर कंप्यूटर और लैपटॉप के प्राइस की बात करें तो दोनों अलग अलग प्राइस पर आप मिल जाते हैं। अगर आप एक अच्छे कंप्यूटर की Starting Price की बात करे तो आपको एक अच्छा सा कंप्यूटर ₹20,000 से ₹30,000 के बीच में मिल जायेगा।

 

Laptop Price → अब बताएं लैपटॉप की तो अगर आप एक पॉवरफुल लैपटॉप मतलब की अच्छे Graphics, High Speed और ज्यादा Storage लेते है तो आपको लगभग ₹40,000 से ₹50,000 तक आपके पास होने चाहिए उस लैपटॉप को खरीदने करने के लिए।

 

Best Option – अगर कंप्यूटर और लैपटॉप की Price की बात करें तो कंप्यूटर एक ज्यादा अच्छा Option है हमारे हिसाब से बाकी आपकी मर्जी।

 

2) Processor

Computer’s Processor → ये बात है की कंप्यूटर प्रोसेसर बड़े होते है लेकिन यह लैपटॉप प्रोसेसर की तुलना में काफी पॉवरफुल भी हो सकते है। अक्सर, मार्केट में न्यू एडवांस प्रोसेसेर् सबसे पहले कंप्यूटर के लिए उपलब्ध होता है।

 

Laptop’s Processor → अगर लैपटॉप और कंप्यूटर के प्रोसेसर को Compare करें तो लैपटॉप प्रोसेसर लगभग कंप्यूटर प्रोसेसर तक पहुँच ही गए है लेकिन अभी भी लैपटॉप के प्रोसेसर लिमिटेड है हालाँकि Gaming लैपटॉप में एक जैसी चीजें हो सकती हैं लेकिन इनकी Price बहुत ही ज्यादा होती है।

 

Best Optionप्रोसेसर के लिए कंप्यूटर ही एक अच्छा Option है।

 

3) Screen Size

Computer’s Screen कंप्यूटर हो चाहे हो एक लैपटॉप, एक अच्छा Screen Size होना जरूरी ही होता है, कंप्यूटर में आप मॉनिटर यानि की स्क्रीन के साइज को भी बदल सकते है, आप बड़ी स्क्रीन वाले Monitor, TVs और Projector को कंप्यूटर के साथ जोड़कर स्क्रीन साइज को बड़ा सकते है।

 

Laptop’s Screen Sizeलैपटॉप में आप स्क्रीन साइज को तो नही बड़ा सकते है क्योंकि इनके अंदर कंप्यूटर की तरह अलग से मॉनिटर नही लगाना होता है बल्कि इसमें स्क्रीन लैपटॉप में ही फिट होती है जिसे की आप चेंज ही नही कर सकते है।

 

Best Option → भाई स्क्रीन की साइज को देखते हुए कंप्यूटर एक बेहतर चॉइस है क्योंकि इसमें आप स्क्रीन साइज आप बदल सकते हैं।

 

4) Portability

Computer’s Portability → अगर बात की जाए Portability की तो कंप्यूटर का आकार थोड़ा ज्यादा बड़ा होता है इसीलिए इसे आप एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में असमर्थ होंगे और साथ ही इसमें मॉनिटर, CPU आदि सब अलग से लगे होते है जिससे आप इसे कहीं ले ही नहीं जा सकते है और कंप्यूटर को एक ही स्थान पर उपयोग करने के लिए बनाया गया है। इसीलिए तो इसका नाम डेस्कटॉप है।

 

Laptop’s Portability → अब भाई लैपटॉप तो अपने छोटे आकार की वजह से बहुत पोर्टेबल होते है, Laptop देखने में नोटबुक की तरह तो लगते ही हैं है साथ में लैपटॉप को आप बैग में आसानी से रख भी सकते है और कहीं भी जहां मन चाहे वहां ले जा सकते है। ट्रेवलर्स के लिए लैपटॉप बहुत अच्छा रास्ता है। 

 

Best Option →  Portability के मामले में तो भईया लैपटॉप एक बहुत अच्छा Option है क्योंकि इसे आप अलग अलग जगह जहा मन चाहा ले जा सकते है और इसका इस्तेमाल भी कर सकते है। 

 

5) Repairing

Computer Repairing → अगर भाई आपके कंप्यूटर में कुछ खराबी आ ही जाती है तो इसे Repair करना थोड़ा ज्यादा आसान होता है क्योंकि इसमें सभी हार्डवेर्स (CPU, Keyboard और साथ में Mouse) अलग से ही तो लगे होते है।

 

Laptop Repairing →  अगर आपके लैपटॉप में Touch पैड या कीबोर्ड खराब हो जाता है तो भइया आप गएं हैं फस इन्हे ठीक करवाने के लिए आपको लैपटॉप को रिपेयरिंग स्टोर ले जाना होता है क्योंकि लैपटॉप में कंप्यूटर की तरह कीबोर्ड और Mouse अलग से नही लगे होते है बल्कि लैपटॉप में यह Inbuilt होते है। 

इसीलिए उसको लैपटॉप पूरा खोल के सब देखना होगा की लैपटॉप में क्या क्या खराब हुआ है। और इसके लिए चाहिए होंगे थोड़ा ज्यादा पैसे।

 

Best Option → भाई कंप्यूटर को Repair करना आसान है और इसे Repair कराने में भी कम पईसा लगता है तो Repairing के मामले में Computer, Laptop से जीत गया है। 

 

6) Upgradation

Computer’s Upgradation → तो भईया कंप्यूटर का साइज तो बड़ा होता है और इसमें ज्यादातर पुर्जे ऐसे होते है जिन्हे आप आसानी से हटा कर उनकी जगह ने पुर्जे जोड़ सकते हैं। इसलिए कंप्यूटर को Upgrade करना बहुत ही ज्यादा आसान है। 

 

Laptop’s Upgradation → तो भईया लैपटॉप में हार्ड डिस्क, ड्राइव और मेमोरी ही केवल ऐसे पुर्जे है जिन्हे Upgrade किया जा सकता है बाकि के पार्ट्स या तो Inbuilt होते है या फिर इन्हे लैपटॉप से हटाया ही नही जा सकता है और मेमोरी और हार्ड ड्राइव के अलावा अगर आप कुछ और ही लैपटॉप में Upgrade करना चाहते है तो उसके लिए आपके पास एक ही Option रह जाता है और वो है नया लैपटॉप लेना😂😂।

 

Best Option → और भाई Upgradation के मामले में कंप्यूटर ही अच्छा ऑप्शन है क्योंकि कंप्यूटर आसानी से Upgrade हो जाता है।

 

7) Power Require

Computer’s Power → भईया कंप्यूटर को चलाने के लिए लैपटॉप की तुलना में आपको बिजली की आवश्यकता थोड़ी ज्यादा होती है क्योंकि इसमें हाई पॉवर वाले कंपोनेंट्स और CPU को पॉवर तो देनी ही होती है। नहीं तो कंप्यूटर चलेगा कैसे।

 

हां ये बात है की अगर आप किसी Document पर काम कर रहे हैं और आप उसे सेव नही कर पाए तो ऐसे में अगर Light में कुछ उतार चड़ाव हो जाए या फिर Light चली जाए तब तो आप फस जायेंगे दुबारा पूरी मेहनत करनी होगी। हां कंप्यूटर की पावर को सेव करने के लिए UPS भी आता है।

 

Laptop’s Power → भईया लैपटॉप को चलाने के लिए कंप्यूटर की तुलना में थोड़ी कम बिजली की जरूरत होती है क्योंकि इसमें छोटे छोटे पुर्जे होते हैं जिन्हें काम करने के लिए कम बिजली की जरूरत होती है। इसके अलावा लैपटॉप में एक बैटरी भी होती है अगर आप अपना काम कर रहे हो और आपने उस सेव भी नही किया हो और अगर Light चली जाती है।

 

तब भी आप फसोगे नहीं अपने काम को नही खो सकते है क्योंकि जैसे ही Light जाती है, लैपटॉप की बैटरी Automatically ही चालू हो जाती है जिससे लैपटॉप बंद नही होता है और आप उस पर काम लगातार कर सकते है। और हां अगर लैपटॉप की बैटरी खत्म हो गई तब तो👇👇

 

Best Option → भईया Power Require के बारे में सोच कर देखें तो लैपटॉप एक बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें आपको एक बैटरी मिलती है जिससे आप इसे बिना Light के भी चला सकते है। 

 

8) Gaming 

Computer’s Gaming → भईया कंप्यूटर High Power वाले वीडियो कार्ड्स का यूज करने के लिए मस्त है जिसके लिए हाई पॉवर की जरूरत होती है इसीलिए कंप्यूटर में किसी भी प्रकार के वीडियो कार्ड का यूज किया जा सकता है इसके अलावा भी कंप्यूटर में आप एक ही समय में दो या दो से अधिक वीडियो कार्ड्स लगा सकते हैं। जिसकी वजह से ये Gaming के मामले में हमेशा अच्छा हो जाता है। 

 

Laptop’s Gaming → भईया लैपटॉप का आकार कंप्यूटर से तो छोटा होता है इसलिए इसमें आप ज्यादा वीडियो कार्ड्स नही डाल सकते है क्योंकि इसमे पॉवर भी लिमिटेड होती है तो इसमें आप उन वीडियो कार्ड्स का यूज भी नही कर सकते हैं जिसके लिए ज्यादा पॉवर की जरूरत होती है और अगर आप एक अच्छा Gaming Laptop खरीदते है तो आपको बहुत ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

 

Best Option → तो भईया अगर आपको ज्यादा अच्छे ग्राफिक्स के साथ Game खेलना पसन्द है तो कंप्यूटर तो लैपटॉप से अच्छा है और ये आपको Gaming लैपटॉप से सस्ता भी मिल जायेगा। 

Laptop और Computer मे क्या अंतर है कौन बेहतर है

भईया कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो ही बढ़िया है लेकिन दोनो के अपने अलग अलग फायदे और नुक्सान हैं ये डिपेंड करता है आपकी जरूरतों पर। इसीलिए अगर आप हमेशा ट्रैवल करते रहते हैं तो आपके लिए लैपटॉप ही कंप्यूटर से अच्छा है इसे आप चार्ज करके बैग में डालकर कहीं भी ले जा सकते है और अपना काम जारी रख सकते है। 

 

लेकिन अगर आप पूरे दिन घर पर रहते है और आप भी Gaming के शौकीन है तो कंप्यूटर ही लैपटॉप से अच्छा है जिसमें आप ज्यादा अच्छे से गेम खेल सकते है और कंप्यूटर की कीमत भी लैपटॉप से सस्ती होती है। 

 

तो भईया कंप्यूटर और लैपटॉप दोनो अपनी जगह अच्छे हैं आप ऊपर बताये गए तरीके से इनमें फर्क जान सकते है और Decide कर सकते है की आपके लिए कंप्यूटर अच्छा है या फिर लैपटॉप अपके लिए। 

 

FAQs (Frequently Asked Questions) FOR Laptop और Computer मे क्या अंतर है

1) Computer को हिंदी में क्या कहते है?

भईया कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहते है क्योंकि कंप्यूटर गणना करता है। इसके अलावा भी कंप्यूटर के हिंदी में कई दूसरे भी नाम है। 

 

2) लैपटॉप को लैपटॉप क्यों कहा है ? 

लैपटॉप को अगर हम अलग-अलग करके पढ़ें तो Lap का मतलब होता है गोद और Top का मतलब होता है ऊपर। अब अगर हम यहां इसे मिलाकर पढ़े तो लैपटॉप एक ऐसा Device जिसे हम गोद में रखकर चला सके।

3) कंप्यूटर के जनक कौन है? 

भाई Computer के जनक Charles Babbage है।

 

Conclusion

 

तो भईया आज की पोस्ट मे हमने जाना की कंप्यूटर क्या है, लैपटॉप क्या है, कंप्यूटर और लैपटॉप मे क्या अंतर है और कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन अच्छा है? 

 

भईया मुझे उम्मीद है की आपको आज की हमारी ये पोस्ट पसंद तो आयी ही होगी और अब आप भी ज्यादा अच्छे से अपना निर्णय ले सकते है की आपको कंप्यूटर खरीदना चाहिए या फिर लैपटॉप। लेकिन अगर आपको अब भी इसमें कोई भी प्रॉब्लम होती है तो आप Comments के जरिये हम से पूछ सकते है। भईया अगर आपको लगे कि आज का यह पोस्ट आप सभी के लिए उपयोगी है तो आप जो आपको घंटा दिख रहा है उसको ऑन कर दीजिए इससे आप हमारे आगे आने वाली आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन आप तक पहुंच जाएगी और आप अपना दिमाग बढ़ा सकते हैं उन आर्टिकल्स को पढ़के। 

  • Dushyant Prasad

READ ALSO

Samsung Galaxy S23 पर बहुत अच्छा ऑफर, 13 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट, Amazon पर मिल रही डील

Samsung Galaxy S23

Samsung Galaxy S23 स्मार्टफोन पर बेहतरीन ऑफर मिल रहा है। कंपनी का ये फोन अभी तक सेल पर नहीं आया है और ब्रांड ने 13 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे दिया है, और आप Samsung Galaxy S23 को बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Read more

Nokia के धांसू स्मार्टफोन की लड़कियां हुई दीवानी, 12GB RAM और 6900mAh मस्त बैटरी के साथ दूसरे स्मार्टफोन हुए फेल !Nokia Magic Max 2023 :

Nokia Magic Max 2023 : आप सस्ती कीमत में बहुत अच्छे स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो अब आप की तलाश …

Read more

IPhone 14 Flip Smartphone : आईफोन के इस फ्लिप स्मार्टफोन के देखते ही हो जाओगे इसके दीवाने, DSLR कैमरा के साथ खींचे बढ़िया फोटो !

IPhone 14 Flip Smartphone

IPhone 14 Flip Smartphone : आईफोन के फोल्डेबल फोन ने आते ही मचा दिया है जलवा। इसकी तस्वीरें लीक होते …

Read more

Nokia Infinix 2023 Specs: Nokia का दिल लूटमार धांकड़ स्मार्टफोन, इस फोन में मिल रही 12GB RAM, साथ में 6900mAh का बैटरी बैकअप, जानिए इसके फीचर्स

Nokia Infinix 2023 Specs: Nokia का दिल लूटमार धांकड़ स्मार्टफोन, इस फोन में मिल रही 12GB RAM, साथ में 6900mAh का बैटरी बैकअप, जानिए इसके फीचर्स

Nokia Infinix 2023 Specs: Nokia Technical से जुड़ी बहुत पुरानी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी है। नोकिया आज से ही …

Read more

iPhone को खतम कर देगा Nokia का ये धाकड़ स्मार्टफोन, 7900mAh की लाजवाब बैटरी और 144 mp का कैमरा, मस्त फीचर्स के साथ देखिए कीमत

iPhone को खतम कर देगा Nokia का ये धाकड़ स्मार्टफोन, 7900mAh की लाजवाब बैटरी और 144 mp का कैमरा, मस्त फीचर्स के साथ देखिए कीमत

iPhone को खतम कर देगा Nokia का ये धाकड़ स्मार्टफोन, 7900mAh की लाजवाब बैटरी और 144 mp का कैमरा, मस्त …

Read more

Realme का ये तगड़ा फोन मचा रहा धूम | 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ में iPhone जैसा लुक और ₹20,000 का डिस्काउंट 

आज की मोबाइल इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मोबाइल्स लॉन्च किए जा रहे हैं। अगर आप भी कोई 5g …

Read more

PhonePe UPI App का इस्तेमाल कैसे करे? | PhonePe में Bank Account Add कैसे करे

Leave a Comment