Hello दोस्तों आपको पता ही है की आज सोशल मीडिया का इस्तेमाल दुनिया में लगभग हर एक स्मार्टफोन यूजर कर रहा है। लगभग दिन का आधा समय सभी लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने में चला जाता है। इसीलिए आपने इनफ्लुएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के बारे में जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले काफी सारे लोग इनफ्लुएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के नाम से ही जाने जाते है और काफी सारे लोगों को इनफ्लुएंसर का क्या मतलब होता है या Influencer Meaning in Hindi के बारे में पता नही होता।
इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम इनफ्लुएंसर क्या होते है? या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैसे बने? इनफ्लुएंसर मार्केटिंग क्या होती है? इन सब सवालों के जवाब देने वाले है। हम विस्तार से इनफ्लुएंसर के विषय में बताएंगे जिससे आप इन सारी बातें के बारे में अच्छे से समझ में आ जायेगा। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे की कैसे एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनकर आप वर्तमान समय में पैसे भी कमा सकते हो। यदि आप सच में इस विषय में जानना चाहते हो तो हमारे साथ आखरी तक बने रहिए। चलिए आइए जानते है Influencer Meaning in Hindi?

इनफ्लुएंसर का मतलब क्या होता है; Influencer Meaning in Hindi by Dushyant Prasad
तो दोस्तों Influencer शब्द का हिंदी में मतलब प्रभावशाली होता है। इसका मतलब इनफ्लुएंसर वो व्यक्ति होता है जो अपनी कला,अपने ज्ञान और अपनी बातों से लोगों पर असर डालते है। इस तरह के लोग सोशल मीडिया के द्वारा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो तरीको से अपने ज्ञान के मुताबिक ज्ञान देने वाले कंटेंट शेयर करते है लोगों के साथ जिसकी वजह से लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। कुछ समय के बाद लोगों को इनका कंटेंट पसंद आने लगता है तो बड़ी मात्रा में बहुत से लोग इनको फॉलो करते है बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ताकि इनसे वे सभी जुड़े रह सकें।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर क्या होता हैं? इसके लिए साधारण वाक्यों में कहें तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर (Social Media Influencer) ऐसे व्यक्ति को कहते है जिनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे की फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर हजारों लाखों और करोड़ों में फॉलोअर्स भी होते है। ये Influencers खुद के फॉलोअर्स के साथ किसी भी इलाके में प्राप्त जानकारी को शेयर करते है। उदाहरण के लिए सोनू शर्मा जो की यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स के साथ मोटिवेशन से जुड़ी चीजें शेयर करते है। साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किसी अच्छी और बड़ी कंपनी के प्रोडक्ट प्रमोट भी करते है।
अगर आप सोच रहें होंगें की बड़े-बड़े फिल्म स्टार या फिर कोई नेता सोशल मीडिया इनफ्लूंसर होगा क्योंकि इनके तो फॉलोअर्स तो लाखों में होते है, लेकिन आप पूरा गलत सोच रहे हो क्योंकि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कोई साधारण व्यक्ति हो सकता है। सिर्फ ज्यादा फॉलोअर्स से कोई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नही बन जाता है बल्कि इनफ्लुएंसर वो व्यक्ति होता है जो अच्छा कंटेंट अपनी ऑडियंस तक पहुंचता है। जिसके जानकारी से लोगों को कुछ या बहुत कुछ सीखने को मिलता है वो व्यक्ति ही सच में इनफ्लुएंसर कहलाता है। अब आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर क्या होते है।
छोटी बड़ी कंपनियां सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संपर्क करती है ताकि अपने प्रोडक्ट की सेल को बढ़ा सके। इनफ्लुएंसर उन प्रोडक्ट के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टोरी, पोस्ट और वीडियो के जरिए जानकारी देते है। यदि लोगों को प्रोडक्ट पसंद आते है तो वह प्रोडक्ट को खरीद लेते है जिससे कंपनी कि बिक्री में बढ़ोतरी होती है। इन सब वस्तुओं के लिए कंपनीया इन इनफ्लुएंसर को पैसे देती है। जीतने ज्यादा इनके प्लेटफार्म पर फॉलोअर्स होते है उनके हिसाब से उनको पैसे दिए जाते है। इसीलिए ये तो कहानी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की।
इनफ्लुएंसर कैसे बने या Social Media Influencer कैसे बने by Dushyant Prasad
इनफ्लुएंसर क्या होते है यह तो हमने जान लिया। आइए हम जानते है की इनफ्लुएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कैसे बने? हमने यहां नीचे Influencer बनने के लिए जो भी Steps जरूरी है उनकी जानकारी दे दी है।
1. अपना Niche चुने
अगर आप इस समय में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते है तो आपको चाहिए की आप किसी एक Niche में अपनी योज्ञ्ता हासिल करो। इसी तरह यदि आप एक इनफ्लुएंसर बनना चाहते हो तो आपको Niche चुनना होगा जिसमे आपको रुचि हो। Technology, Marketing, Comedy, Education जैसे कई सारे विषय है जिनके बारे में आप जानकारी हासिल कर सकते है।
2. अपना Platform चुने
एक बार जब आप Topic चुन कर ले तो अलगा जरूरी काम है सोशल मीडिया प्लेटफार्म का चुनना। ये बहुत जरूरी है की आप ऐसे प्लेटफार्म को चुने जो की प्रेजेंट टाइम में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 2023 की बात की जाए तो Instagram अभी के समय में बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इसके साथ Youtube भी एक अच्छा प्लेटफार्म है। अगर आपकी बात करने की स्किल थोड़ी अच्छी है या फिर वीडियो के जरिए से आप लोगों तक अपनी बात को पहुंचाना चाहते हैं तो आप खुद का यूट्यूब चैनल बना सकते हो।
इनके अलावा आप खुद की वेबसाइट बना सकते हो यदि आपको लिखना बहुत ज्यादा पसंद है। ब्लॉगिंग के जरिए आप अपने ज्ञान को लिखे हुए रूप में लोगों के साथ साझा कर सकते हो। इन सबके साथ अगर आप वीडियो बनाने से डरते हो या फिर आपको लिखना पसंद नही है लेकिन आपकी आवाज बहुत अच्छी है तथा आप आवाज से लोगों को आर्कषित करना चाहते हो तो Podcasting के फील्ड में जा सकते हो। इस चीज के लिए आपको पॉडकास्टिंग को अपनाना होगा।
3. अच्छा और Quality Content डालें
प्लेटफार्म और टॉपिक को चुन लेने के बाद अब आपको क्वालिटी कंटेंट अपने किसी भी प्लेटफार्म पर अपलोड करने पर ध्यान देना होगा। Content is the King ये वाक्य हवा में नहीं कहा गया है। जिसका कंटेंट जितना अच्छा होगा और ऑडियंस को कंटेंट जितना ज्यादा पसंद आयेगा उतना ही ज्यादा वो लोकप्रिय बनता जायेगा। इसीलिए ये जरूरी है की आपको अपने niche के अनुसार क्वालिटी कंटेंट पब्लिश करने पर फोकस करना होगा।
4. अपनी Consistency बनाए रखें
एक बार जब आप इनफ्लुएंसर प्लेटफार्म पर कंटेंट डालना शुरू कर ले तो कंसिस्टेंसी बनाए रखिए क्योंकि ये बहुत ज्यादा जरूरी है ऑडियंस को Engage रखने का। यदि आप बहुत कम कंटेंट डालोगे तो फॉलोअर्स आपको अनफॉलो कर सकते हैं। Consistency बनाए रखने के लिए अपने niche से जुड़े वीडियो डाले, पोस्ट डाले तथा स्टोरी लगाए। इसके साथ आप कंटेंट की प्लानिंग पहले से करले जिससे आपको यह पता चलते रहे की आपको कब,कैसे और कौन सा कंटेंट पब्लिश करना होगा।
5. अपने व्यूअर्स की Engagement बनाए रखिए
आपको एक बात हमे हमेशा याद रखना है की आपके इनफ्लुएंसर बनने में आपका साथ आपकी ही ऑडियंस देगी। इस वजह से आप हमेशा ऑडियंस को Engage रखें। आप अपने पोस्ट या वीडियो पर जो भी कॉमेंट आए उसका Reply जरूर से जरूर करें। इस चीज फायदा यह है की यदि आप अपनी ऑडियंस के साथ जुड़े रहेंगे तो ऑडियंस भी आपके लिए अपना प्यार दिखाएगी। इसलिए ये बहुत ही ज्यादा जरूरी है की आप अपनी ऑडियंस के सवालों का साथ ही उनके कमेंट का जवाब जरूर दें।
6. कुछ समय बाद Influence कीजिए
अगर आप ऊपर बताए गए सभी चीजों को सही ढंग से फॉलो करते हो तथा कंसिस्टेंसी के साथ आप लगभग एक साल मेहनत करते हैं तो आपको आपकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। जैसे ही सोशल मीडिया पर आपके फॉलोअर्स की संख्या 50 हजार से 1 लाख के बीच या फिर उससे ज्यादा हो जाए तब आप एक इनफ्लुएंसर के रूप में काम करने के लिए तैयार हो जायेंगे। अब धीरे-धीरे ब्रांड आपकी तलाश करेंगी और स्पॉन्सरशिप करने के लिए कहेंगी। आपको भी अपने सोशल मीडिया के Bio में खुद बारे में बताना होगा ताकि आसानी से आप ब्रांड के साथ Collab कर सको।
हमने ऊपर जितनी भी चीजें आपको बताई है अगर आप उन सबको सही तरीके से फॉलो करते हैं आप सच में बहुत ही कम समय में इनफ्लुएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन सकते हो।
इनफ्लुएंसर या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के क्या–क्या फायदे हैं?
एक इनफ्लुएंसर कैसे बनते है ये तो तो आपने जान लिया है लेकिन आपको क्या पता है की आखिर ये इनफ्लुएंसर बनने के क्या क्या फायदे हैं? यदि आप अभी तक Influencer बनने के फाइट नही जानते हैं तो हमने इसके बारे में सब कुछ नीचे आपको बताया है।
- इनफ्लुएंसर बनने का पहला और सबसे बड़ा फायदा यह होता है की आप लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाते हैं। लोग आपको देखते ही पहचान लेते हैं। यदि आप कही भी जाते हैं तो आपकी ऑडियंस आपसे मिलने आपको देखते ही पहुंच जाती है। सिर्फ सोशल मीडिया पर नही बल्कि असली दुनिया में भी आपको ऑडियंस का बहुत सारा प्यार मिलता है।
- दूसरा फायदा ये होता है की आप जैसे ही लोकप्रिय हो जाते हैं तो बड़ी बड़ी ब्रांड्स आपको अपने बिजनेस और प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए कहती है और बदले में आपको payment देती है। और अब आप महीनों के लाखों-करोड़ों रुपए कमाने लग जाते हो।
यह रहें वो सभी फायदे जो एक व्यक्ति को मिलते है जब वो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर या इनफ्लुएंसर बन जाता है तब।
Read also: Who owns YOUTUBE 2023 | Which country is YouTube company by Dushyant Prasad
सारांश
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है की इनफ्लुएंसर का क्या मतलब होता है और बनते इनफ्लूएंसर कैसे है? हमने का मतलब हिंदी में बहुत ही बारीकी से समझाने का प्रयास किया है। इसके साथ ही हमने आपको बताया है कि influencer या social media influencer बनने के क्या फायदें हैं? और हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और यदि ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर भी जरूर करें। इन सभी के अलावा अगर आपके मन में इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो कमेंट बॉक्स आपके लिए हमेशा खुला है।
Read this also: इन्फ्लुएंसर का मतलब क्या है ? – Influencer Meaning in Hindi